ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, एसआईएएम की रिपोर्ट वापस कराए जाने पर उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली, । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) की एक रिपोर्ट में वाहनों को नुकसान होने की बात कही गई थी, जिसे सरकार ने दबाव बनाकर वापस करवा दिया।
सोशल मीडिया पर सरकार से पूछे तीखे सवाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात रखते हुए केजरीवाल ने कहा कि रिपोर्ट में साफ था कि ई-20 में क्लोराइड और नमी अधिक होने से इंजन और वाहनों के पुर्जों को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि रिपोर्ट सही थी, तो उसे कुछ ही दिनों के भीतर वापस लेने की क्या आवश्यकता पड़ी।
रिपोर्ट सार्वजनिक करने और जवाब की मांग
केजरीवाल ने कहा कि जब ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ और वैज्ञानिक इस मिश्रण को लेकर चिंता जता रहे हैं, तो सरकार को देश के सामने सच्चाई रखनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरते और SIAM की उस रिपोर्ट को तुरंत सार्वजनिक करे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal