इमरान खान की रिहाई के लिए पीटीआई ने इस्लामाबाद को घेरने की दी चेतावनी, 27 सितंबर को बड़े प्रदर्शन का ऐलान

पेशावर, 07 अगस्त)। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर उनकी पार्टी पीटीआई ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाया है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने पेशावर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार को कड़ी चेतावनी दी है।
27 सितंबर को इस्लामाबाद मार्च की हुंकार
सोहैल अफरीदी ने घोषणा की है कि यदि इमरान खान को न्याय नहीं मिला, तो 27 सितंबर को देश भर से पार्टी समर्थक राजधानी इस्लामाबाद की ओर कूच करेंगे। उन्होंने दावा किया कि यदि मामलों की सुनवाई निष्पक्ष हो, तो इमरान खान मात्र आधे घंटे में जेल से रिहाई पा सकते हैं।
प्रमुख मांगें और सरकार पर गंभीर आरोप
पार्टी ने मांग की है कि इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के मामलों की सुनवाई जल्द हो तथा वकीलों व परिजनों को उनसे मिलने की अनुमति दी जाए। अफरीदी ने सरकार पर न्यायपालिका को कमजोर करने और देश की अर्थव्यवस्था व विदेश संबंधों को बिगाड़ने का भी आरोप लगाया है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal