Sunday , August 23 2026

हम अब भी ईरान के साथ समझौता करना चाहते हैं :ट्रंप

हम अब भी ईरान के साथ समझौता करना चाहते हैं :ट्रंप

वॉशिंगटन,। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे अब भी ईरान के साथ समझौता करना चाहते हैं।

लास वेगास में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए श्री ट्रंप ने कहा, “मैं समझौता करना पसंद करूंगा क्योंकि मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता; मैं लोगों को मारना नहीं चाहता। लेकिन किसी न किसी मोड़ पर, हमें ऐसा करना ही होगा। हम अब तक के सबसे बड़े हमले के लिए तैयार है और पिछले कुछ महीनों में हमने उन पर बहुत ज़ोरदार हमले किए हैं। लेकिन हम… हम दूसरे विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े हमले के लिए पूरी तरह तैयार है और उन्होंने मुझे फ़ोन किया और कहा, ‘कृपया ऐसा न करें। आइए बात करते हैं।’ और फिर वे ऐसा नहीं करते। वे कहते हैं कि हमने ऐसा कभी नहीं कहा।”

श्री ट्रंप के नज़रिए से, ईरान अमेरिका का सम्मान करता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “देखते हैं क्या होता है।”

श्री ट्रंप ने रविवार को कहा कि उन्होंने ईरान पर हमले इसलिए रद्द कर दिए क्योंकि एक समझौता होने वाला था, जिसकी शर्तों में होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खोलना और परमाणु कार्यक्रम पर समझौते शामिल हैं। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस समझौते में ईरान और ओमान के बीच 60 दिनों के भीतर होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर समझौता करने की बात कही गई है।

सियासी मियार की रीपोर्ट