Saturday , August 8 2026

कर्नाटक में सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज़ के साथ आएगी ‘टॉक्सिक’

कर्नाटक में सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज़ के साथ आएगी ‘टॉक्सिक’

मुंबई, । अभिनेता यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ कर्नाटक में किसी भी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज़ के साथ प्रदर्शित किए जाने की तैयारी में है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म पूरे कर्नाटक में रिकॉर्ड संख्या में स्क्रीन और शो के साथ रिलीज़ होगी। बेंगलुरु में पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में स्क्रीनिंग की जाएंगी। इसके अलावा, सुबह के विशेष शो भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे राज्य भर के दर्शक पहले ही दिन फिल्म का आनंद ले सकें।
फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है। कर्नाटक में इसका वितरण भी यही दोनों प्रोडक्शन हाउस करेंगे। निर्माताओं का दावा है कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी थिएट्रिकल वितरण रणनीतियों में से एक होगी।
गीतु मोहनदास द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ की गई है। इसे कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।
वेंकट के. नारायण और यश द्वारा निर्मित इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी।
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

सियासी मियार की रीपोर्ट