थाईलैंड: हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की
बैंकॉक, । थाईलैंड के नोंथाबुरी प्रांत स्थित एक हाई स्कूल में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाईकी। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
‘रॉयल थाई पुलिस’ के प्रवक्ता त्रैरोंग पिवपन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह गोलीबारी बैंकॉक के उत्तर-पश्चिम में स्थित नोंथाबुरी प्रांत के ‘देबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल’ में हुई।
उन्होंने फिलहाल इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
थाईलैंड की समाचार एजेंसियों के अनुसार, इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं और हमलावर अब भी स्कूल के अंदर मौजूद है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal