हूती विद्रोहियों के हमलों में सरकारी बलों के कम से कम 30 जवान मारे गए
काहिरा,। मध्य और पूर्वी यमन में बृहस्पतिवार को हूती विद्रोहियों के हमलों में सरकारी बलों के कम से कम 30 जवान मारे गए और 50 घायल हुए। यमन सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि ये हमले मारिब और हधरामाउत प्रांतों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की सेना के शिविरों पर किए गए।
ये हमले अप्रैल 2022 में यमन में हुए उस अनौपचारिक समझौते के बाद तनाव में बड़ी बढ़ोतरी दर्शाते हैं, जिसने ईरान समर्थित हूतियों और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन (जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करता है) के बीच बड़ी लड़ाई को रोक दिया था।
हूतियों ने हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की, हालांकि कहा कि जल्द ही एक ‘‘बड़े’’ सैन्य अभियान के बारे में बयान जारी किया जाएगा। उन्होंने अभियान के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal