युगांडा ने गाजा में अंतरराष्ट्रीय बल के लिए सैनिक भेजने को मंजूरी दी

कंपाला, 08 अगस्त । युगांडा के प्राधिकारियों ने गाजा में अंतरराष्ट्रीय बल के हिस्से के रूप में सैनिकों की तैनाती के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को संसद की मंजूरी दिलाई।
रक्षा मंत्री की ओर से पेश प्रस्ताव के पारित होने के साथ ही युगांडा ने पहली बार सार्वजनिक रूप से गाजा के लिए प्रस्तावित ‘इंटरनेशनल स्टैबिलाइजेशन फोर्स फॉर गाजा’ (अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल) में शामिल होने की इच्छा जताई है।
मोरक्को ने भी इस मिशन के लिए सैनिक भेजने की प्रतिबद्धता जताई है।
यह बल फरवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ द्वारा प्रस्तावित किया गया था। इसका नेतृत्व अमेरिकी जनरल मेजर जनरल जैस्पर जेफर्स करेंगे।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal