यूक्रेन सहायता समन्वय की जिम्मेदारी संभालने वाले शीर्ष अमेरिकी जनरल को पेंटागन ने अचानक हटाया

वाशिंगटन, 08 अगस्त लेफ्टिनेंट जनरल चार्ल्स कोस्टांजा को अमेरिकी सेना की वी कोर की कमान से हटा दिया गया है। एबीसी न्यूज के अनुसार, उनकी निर्धारित विदाई से महज दो महीने पहले यह कदम उठाया गया। श्री कोस्टांजा ने अप्रैल 2024 में वी कोर की कमान संभाली थी। उनकी जिम्मेदारियों में यूरोप में अमेरिकी सेना की गतिविधियों और अभियानों का समन्वय शामिल था। इसमें नाटो की पूर्वी सीमा पर यूक्रेन के लिए अमेरिकी सैन्य सहायता के समन्वय की जिम्मेदारी भी शामिल थी।
उनकी बर्खास्तगी अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के कार्यकाल में सेना के शीर्ष नेतृत्व में चल रहे व्यापक फेरबदल के बीच हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों को या तो उनके पदों से हटाया गया है या उनकी भूमिका सीमित की गई है, हालांकि कई मामलों में इसके कारण सार्वजनिक नहीं किये गये हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब पेंटागन ने इस वर्ष यूरोप में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को कम किया है। इसके परिणामस्वरूप वहां मौजूद सैनिकों पर कई मोर्चों पर अमेरिकी सैन्य उपस्थिति बनाये रखने का दबाव बढ़ गया है और सैन्य संसाधनों पर दबाव बना हुआ है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal