‘जेनरेशन गटर’ वाले विवादित बयान पर अभिनेत्री-राजनेता कंगना रनौत का यू-टर्न, अब जेन-ज़ी को बताया देश की बड़ी संपत्ति

मुंबई, 08 अगस्त। जेन-ज़ी पर अपनी पिछली विवादास्पद टिप्पणियों के लिए आलोचनाओं का सामना करने के बाद, अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने अब अपना रुख पूरी तरह से बदल लिया है। शुक्रवार को संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने देश के युवाओं की जमकर तारीफ की है।
कंगना रनौत ने अपने नए बयान में कहा कि जेन-ज़ी हमारे देश की असली ताकत और राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी संपत्ति है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज के युवा हमारी संस्कृति और उसकी पहचान के सच्चे राजदूत के रूप में तेजी से उभर रहे हैं।
पहले दिए गए बयान पर घमासान
बता दें कि इससे पहले कंगना ने प्रदर्शनकारियों की भाषा पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर ‘जेनरेशन गटर’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसकी सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई थी। हालांकि, अब उन्होंने स्पष्ट किया है कि कुछ लोगों के व्यवहार से पूरी पीढ़ी को नहीं आंका जा सकता।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal