बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत

बेंगलुरु,। बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बस चालक और परिचालक की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हादसा एक्सप्रेसवे के बिदादी क्षेत्र में हुआ।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में बस चालक और परिचालक ने दम तोड़ दिया जबकि घायल 14 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, संदेह है कि बस चालक को वाहन चलाते समय झपकी आ गई, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर चली गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal