बीडबल्यूएफ़ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान बंदरों को भगाने के लिए लंगूर की आवाज निकालने वाले विशेषज्ञों की ली जाएगी मदद

नई दिल्ली, 11 अगस्त । राजधानी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 17 अगस्त से शुरू होने जा रही बीडबल्यूएफ़ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने एक अनोखा कदम उठाया है। इसी साल जनवरी में इंडिया ओपन के दौरान हुई परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इस बार स्टेडियम से बंदरों को दूर रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
लंगूर की आवाज निकालने वाले विशेषज्ञों की तैनाती
स्टेडियम परिसर से बंदरों को सुरक्षित तरीके से दूर रखने के लिए तीन पेशेवर ‘मंकी विस्परर्स’ को बुलाया गया है, जो बिल्कुल लंगूर की तरह आवाज निकालकर बंदरों को भगाते हैं। इस पुश्तैनी कला के जरिए बंदरों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए उनसे मुकाबला किया जाता है, ताकि खेल के दौरान कोई बाधा उत्पन्न न हो।
पीवी सिंधु ने की आयोजकों की सराहना
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इस अनोखे समाधान की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि भले ही यह तरीका अजीब लगे, लेकिन यह इस बात को दर्शाता है कि भारत इस वैश्विक आयोजन को सफल बनाने के लिए कितनी मेहनत कर रहा है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal