ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने 2026 में रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 1500 टी20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिशेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलते हुए एक ही कैलेंडर ईयर में 1500 टी20 रन पूरे करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है।
टिम डेविड को पीछे छोड़ा
हेडिंग्ले में वेल्श फायर के खिलाफ खेली गई शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर मार्श ने साल 2022 में बनाए गए टिम डेविड के 1461 रनों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल और बिग बैश लीग में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
नया रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर
शानदार फॉर्म में चल रहे मिशेल मार्श अब द हंड्रेड के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 51 रन दूर हैं, जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal