अफगानी बल्लेबाज सेदिकुल्ला अटल ने अपने जन्मदिन पर 143 रनों की शानदार पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा और विराट कोहली के विशेष क्लब में शामिल हुए

बेलफास्ट, 13 अगस्त आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्ला अटल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने 25वें जन्मदिन पर 120 गेंदों में 143 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने मैच और सीरीज दोनों अपने नाम कर ली।
सचिन और टॉम लैथम को पीछे छोड़ा
इस रिकॉर्ड पारी के साथ सेदिकुल्ला अटल वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपने जन्मदिन पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के टॉम लैथम (140 रन) और महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (134 रन) के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
विराट कोहली के विशेष क्लब में एंट्री
जन्मदिन पर वनडे शतक जड़ने वाले चुनिंदा दिग्गजों की सूची में अब सेदिकुल्ला अटल का नाम भी जुड़ गया है। विनोद कांबली, सचिन तेंदुलकर, रॉस टेलर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों वाले इस प्रतिष्ठित क्लब में शामिल होने वाले वे दुनिया के 8वें खिलाड़ी बन गए हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal