तमिलनाडु सरकार ने 67,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए 97 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

चेन्नई, । तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को 67,000 करोड़ रुपये से अधिक के 97 नए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
मई में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) द्वारा सरकार बनाने के बाद से टीवीके सरकार के पहले ‘वेत्री तमिलनाडु इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव 2026’ में इन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए जिसे राज्य में निवेश आकर्षित करने की दिशा में सरकार की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
उद्योग मंत्री एस. कीर्तना की मौजूदगी में हुए इन समझौता ज्ञापनों से वाहन उद्योग, अक्षय ऊर्जा और जीवन विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, अनुसंधान एवं विकास तथा डेटा सेंटर समेत विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal