केरल में मेस्सी को लाने का वादा कर लोगों को ‘धोखा’ दिया गया और उन्हें ‘गुमराह’ किया गया: विष्णुनाध
तिरुवंनतपुरम, । केरल के पर्यटन और संस्कृति मंत्री पी.सी. विष्णुनाध ने बृहस्पतिवार को कहा कि फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी और अर्जेंटीना की टीम को राज्य में लाने का वादे करके लोगों को ‘‘धोखा दिया गया और गुमराह किया गया’’ और इस मामले की जांच की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि जांच खेल विभाग की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि केरल के लोगों के साथ धोखा हुआ है। लोगों को यह कहकर गुमराह किया गया कि मेस्सी आएंगे। खेल विभाग की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।’’
विष्णुनाध ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जांच कानून के अनुसार होगी। जांच में कुछ भी गैर-कानूनी नहीं होगा।’’
राज्य के खेल मंत्री ओ. जे. जनीश ने बुधवार को संकेत दिया था कि इस मामले की जांच होगी।
उन्होंने इस मामले में पूर्व मंत्री वी. अब्दुरहिमान के दावों को भी खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि एक व्यक्ति को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया था।
अब्दुरहिमान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अर्जेंटीना की टीम को दोस्ताना मैच के लिए केरल लाने की कोशिश के दौरान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत पूर्ववर्ती वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने सभी तय प्रक्रियाओं का पालन किया था।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal