यश ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ के साथ ‘केजीएफ़: चैप्टर 1’ रिलीज करने के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया है

मुंबई, । अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्रमोशन के दौरान कन्नड़ सुपरस्टार यश ने साल 2018 में शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ के साथ ‘केजीएफ़: चैप्टर 1’ की रिलीज को लेकर खुलकर बात की। यश ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी से मुकाबला करना नहीं था, बल्कि वे आज भी शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं।
उस समय शाहरुख खान की बड़ी फिल्म ‘जीरो’ के सामने रिलीज हुई ‘KGF: Chapter 1’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जबकि ‘जीरो’ फ्लॉप रही थी। इस फिल्म ने यश को भारतीय सिनेमा में एक नई और बड़ी पहचान दिलाई, जिससे वे रातों-रात पैन-इंडिया स्टार बन गए।
चार साल बाद ‘टॉक्सिक’ के साथ वापसी
अब यश पूरे चार साल के लंबे अंतराल के बाद अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ 26 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं, जिसमें उनके साथ कई मशहूर अभिनेत्रियां नजर आएंगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal