Wednesday , August 19 2026

अमेरिकी जमीनी कार्रवाई की धमकी पर ईरान के तीखे पलटवार से खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा

अमेरिकी जमीनी कार्रवाई की धमकी पर ईरान के तीखे पलटवार से खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा

तेहरान, 18 अगस्त । अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपनी सैन्य नीति में बदलाव के कड़े संकेत दिए हैं। आईआरजीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि अमेरिका ने हमला किया, तो उनका जवाब केवल रक्षात्मक नहीं होगा, बल्कि वे आक्रामक रुख अपनाते हुए रणनीतिक सरप्राइज के लिए तैयार हैं।
होर्मुज स्ट्रेट और बुनियादी ढांचे पर टकराव

यह गंभीर तनाव जून समझौते की समाप्ति और होर्मुज जलमार्ग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के बाद और गहरा गया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी सैनिकों ने उनके नागरिक ढांचे या द्वीपों को निशाना बनाया, तो अमेरिका और उसके सहयोगियों के ऊर्जा नेटवर्क सीधे निशाने पर होंगे।
क्षेत्रीय अनिश्चितता और कूटनीतिक रुख

ईरान ने खार्ग द्वीप और तटीय सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में सामरिक अनिश्चितता बनी हुई है। ओमान के साथ समुद्री रास्तों पर बातचीत जारी है, लेकिन कड़े तकनीकी कारणों से अभी तक कोई अंतिम समझौता नहीं हो सका है।

सियासी मियार की रीपोर्ट