सुब्रतो कप: मेघालय ने चंडीगढ़ को 2-0 से दी मात
नई दिल्ली, । मेघालय ने 65वें सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के जूनियर बालिका (अंडर-17) वर्ग में मंगलवार को यहां चंडीगढ़ पर 2-0 की जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
एयर मार्शल एस. शिवकुमार वीएसएम ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह समारोह में विशेष अतिथि रहे।
एयर मार्शल शिवकुमार ने कहा, ‘‘ 65वां सुब्रतो कप भारत में फुटबॉल के प्रति लोगों के बढ़ते उत्साह को दिखाता है। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा और फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करेगा।’’
जूनियर बालिका वर्ग में कुल 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को आठ समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक समूह की विजेता टीम नॉकआउट दौर में पहुंचेगी। इसके बाद फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को खेला जाएगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal