शिपरॉकेट का शेयर अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले 35 प्रतिशत चढ़कर बाजार में सूचीबद्ध

नई दिल्ली, । ई-कॉमर्स समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी शिपरॉकेट लिमिटेड का शेयर अपने 97 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 35 प्रतिशत की बढ़त के साथ बुधवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर कंपनी का शेयर 33.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 129.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर शेयर ने 131 रुपये पर शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 35 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 9,901.60 करोड़ रुपये रहा।
शिपरॉकेट लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 99.38 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी के 1,617.5 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 92-97 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
कंपनी नए निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल विपणन पहलों में निवेश और अपने मुख्य एवं उभरते कारोबारों के लिए प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में करेगी। कुछ हिस्सा कर्ज के भुगतान या पूर्व भुगतान, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए भी रखा जाएगा।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal