Saturday , August 22 2026

बिहार में चार वर्टिकल ओटीटी फिल्मों की शूटिंग शुरू

बिहार में चार वर्टिकल ओटीटी फिल्मों की शूटिंग शुरू

पटना, 21 अगस्त। बिहार के पटना और सोनपुर में डैफोडिल्स एंटरटेनमेंट और भारत श्री फिल्म्स के बैनर तले बन रही चार नई वर्टिकल हिंदी ओटीटी फिल्मों की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हो गई।इन फिल्मों के नाम ‘रिपोर्टर साब’, ‘बवाल हो गया’, ‘दुल्हन फरार’ और ‘झोलाछाप डॉक्टर’ हैं। फिल्मों के निर्माता सत्यकेतु सिंह और भरत अग्रवाल हैं तथा निर्देशन अश्वनी कुमार अश्व कर रहे हैं।
निर्माता सत्यकेतु सिंह ने कहा कि वह मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से मुंबई में फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन अवसरों की कमी है। इसी उद्देश्य से इन चारों फिल्मों की शूटिंग मुंबई के बजाय पटना और सोनपुर में शुरू की गई है।
श्री सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के साथ ही मुंबई के अन्य निर्माताओं को भी यहां शूटिंग के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि बिहार में कलाकारों और तकनीशियनों की कमी नहीं है, लेकिन शूटिंग की बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से पटना में बेहतर लाइन प्रोडक्शन और तकनीकी हब विकसित किया जाए तो बिहार देश का प्रमुख शूटिंग केंद्र बन सकता है।
इन फिल्मों में आदर्श आनंद, नितीश कुणाल राय, प्रेम कुमार, त्रिशाकर मधु और सोनू बोल्ट समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। चारों फिल्मों को जल्द ही रॉकेट रील ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

सियासी मियार की रीपोर्ट