बंटवारा 1947′ के संदेश को आध्यात्मिक गुरुओं ने सराहा, राजकुमार संतोषी की खास स्क्रीनिंग बनी भाईचारे की मिसाल
मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार राजकुमार संतोषी ने मुंबई में विभिन्न धर्मों के आध्यात्मिक गुरुओं के लिए अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की, जहां फिल्म के भाईचारे, प्रेम और इंसानियत के संदेश की सराहना की गई।पार्टिशन डे के अवसर पर 14 अगस्त को रिलीज हुई ‘बंटवारा 1947’ विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।इस फिल्म में नफरत और बंटवारे के बीच इंसानियत, प्रेम और एकजुटता का संदेश दिया गया है।
विशेष स्क्रीनिंग में विभिन्न धर्मों के आध्यात्मिक गुरु एक साथ शामिल हुए। इनमें महर्षि भृगु पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री गुरुजी गोस्वामी सुशील गिरि जी महाराज, योग मनीषी आचार्य श्री विवेक मुनि जी महाराज, फादर नोर्बर्ट हरमन एसवीडी, परमजीत सिंह चंडोक, अल्लामा बुनाई हसनी, मौलाना नौशाद अहमद सिद्दीकी, वेन. भंते पूर्ण और मुंबई के प्रमुख इस्लामिक विद्वान एवं चीफ मुफ्ती मुफ्ती जियाई हजरत सहित अन्य धर्मगुरु मौजूद रहे।
धर्मगुरुओं ने फिल्म के विषय और संदेश की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब समाज को विभाजनकारी सोच से ऊपर उठने की जरूरत है, फिल्म प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का महत्वपूर्ण संदेश देती है।
‘बंटवारा 1947’ में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के जरिए राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी करीब तीन दशक बाद एक बार फिर साथ आई है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म के निर्माता आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal