ओडिशा के अंगुल में एनटीपीसी संयंत्र में विस्फोट से पांच कर्मचारी घायल

भुवनेश्वर,। ओडिशा के अंगुल जिले में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के ताप विद्युत संयंत्र में शुक्रवार रात विस्फोट होने से कम से कम पांच कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे हुई।
पुलिस ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए पांच संविदा कर्मचारियों में से तीन का इलाज एनटीपीसी के अस्पताल में जारी है, जबकि दो को बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर भेजा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
एनटीपीसी थाने की प्रभारी निरीक्षक संयुक्ता खिल्लर ने कहा, ‘‘हल्के विस्फोट में पांच कर्मचारी घायल हो गए हैं। सभी को तुरंत एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया है।’’
अधिकारी ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत स्थिर है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal