Sunday , August 23 2026

पारदी गिरोह का नकबजन गिरफ्तार

पारदी गिरोह का नकबजन गिरफ्तार

अलवर, 23 अगस्त। राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांढण थाना क्षेत्र पुलिस ने नकबजनी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय पारदी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने काठूवास गांव में नकबजनी की वारदात के दौरान मौके से आरोपी बन्टी पारदी (46) को पकड़ लिया। गिरोह के अन्य सदस्य मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार रात काठूवास गांव में एक मकान को निशाना बनाया गया। मकान मालिक की देर रात करीब सवा दो बजे नींद खुली तो उसने पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो कुछ लोग मकान से भागने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा दीवार कूदकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब सवा दो लाख रुपये नकद, चांदी की पाजेब, चुटकी, चेन सहित सोने के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।

सियासी मियार की रीपोर्ट