Monday , August 24 2026

गर्दन में तकलीफ के बावजूद शेारिफुल इस्लाम ने गेंदबाजी की

गर्दन में तकलीफ के बावजूद शेारिफुल इस्लाम ने गेंदबाजी की

मैके, (ऑस्ट्रेलिया), बंगलादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम को गर्दन में तकलीफ के बावजूद गेंदबाजी करनी पड़ी और इस दौरान उन्होंने देकर ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट झटके थे।

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन 35 रन देकर 6 विकेट लिए, जबकि उन्हें बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी – दर्द उनकी कोहनी से शुरू होकर ऊपर की ओर फैल गया था। बंगलादेश के टीम प्रबंधन के एक सदस्य ने शनिवार बताया कि पैट कमिंस की गेंद लगने के बाद शोरिफुल को कोई गंभीर समस्या नहीं हुई थी, लेकिन गेंदबाजी करते समय उन्हें असहजता महसूस हो रही थी।

अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “कोई बड़ी समस्या नहीं थी, लेकिन उन्हें असहजता महसूस हो रही थी क्योंकि दर्द कोहनी से शरीर के ऊपरी हिस्से तक फैल गया था। शोरिफुल खुद इस बात को तूल नहीं देना चाहते थे, खासकर गेंद से शानदार प्रदर्शन के बाद मिली खुशी के माहौल में।”

दूसरे टेस्ट से पहले, डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में बंगलादेश को जीत दिलाने वाली प्लेइंग इलेवन में बदलाव की काफी चर्चा थी। हालांकि, टीम प्रबंधन ने हवा की स्थिति और शोरिफुल की गेंद को स्विंग कराने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए इबादोत हुसैन के बजाय शोरिफुल पर भरोसा जताया।

सियासी मियार की रीपोर्ट