Saturday , October 10 2026

केरल पुलिस की एसओएस सुविधा एक क्लिक में देती है आपातकालीन मदद

केरल पुलिस की एसओएस सुविधा एक क्लिक में देती है आपातकालीन मदद

तिरुवनंतपुरम, 13 सितंबर केरल पुलिस ने अपने आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन, पोल-ऐप, को एक उन्नत एसओएस सुविधा से युक्त किया है जिससे आम लोग एक क्लिक में आपातकालीन पुलिस सहायता मांग सकेंगे।

यह सुविधा विशेष रूप से यात्रा कर रहे लोगों या उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें खतरा महसूस होता है या सुनसान इलाकों में आपात स्थिति का सामना करना पड़ता है। एओएस बटन को एक बार दबाने पर, उपयोगकर्ता का जीपीएस स्थान कुछ ही सेकंड में पुलिस नियंत्रण कक्ष को भेज दिया जाता है, जो चौबीसों घंटे काम करता है।

अलर्ट तुरंत निकटतम पुलिस गश्ती वाहन तक भेज दिया जाता है जिससे पुलिस टीम तुरंत स्थान पर पहुंच सकती है। एसओएस प्रणाली पोल-ऐप पर पहले से सेव किए गए आपातकालीन संपर्कों को उपयोगकर्ता की वास्तविक समय की लोकेशन वाला संदेश भी भेजता है।

इस सुविधा को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि लोग खतरा महसूस होने या किसी अप्रत्याशित आपात स्थिति का सामना करने पर पुलिस और अपने निर्धारित आपातकालीन संपर्कों, दोनों को तुरंत सचेत कर सकें।

सियासी मियार की रीपोर्ट