ग्लास वॉल सिस्टम्स का शेयर कारोबार की शुरुआत में करीब सात प्रतिशत चढ़ा

नई दिल्ली, । ग्लास वॉल सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड का शेयर अपने 182 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब सात प्रतिशत की बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर 190.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 4.45 प्रतिशत अधिक है। वहीं एनएसई पर इसने 6.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 194 रुपये पर कारोबार शुरू किया।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,771.02 करोड़ रुपये रहा।
ग्लास वॉल सिस्टम्स के 428 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को 81.65 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 172-182 रुपये प्रति शेयर था।
ग्लास वॉल सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 128.36 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
नए शेयर से प्राप्त राशि में से 50 करोड़ रुपये का इस्तेमाल महाराष्ट्र के विले भगाड़ स्थित कंपनी की इकाई में प्रस्तावित पिछड़े एकीकरण के तहत ग्लास प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने में किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कामकाज के लिए होगा।
वर्ष 2002 में स्थापित ग्लास वॉल सिस्टम्स (इंडिया) भवन के बाहरी हिस्से के लिए समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। इसका कारोबार भारत के अलावा अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में भी है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal