सेपक टेकरा में जापान से हारा भारत

नागोया,। भारतीय पुरूष सेपकटेकरा टीम को एक मैच की बढत के बावजूद जापान के हाथों रेगु स्पर्धा के ग्रुप बी के पहले मैच में 1 . 2 से पराजय झेलनी पड़ी ।
भारत ने शुरूआत अच्छी की और पहला मैच 15 . 13, 15 . 9 से जीता लेकिन लय कायम नहीं रख सकी ।
दूसरे मैच में भारत को 2 . 1 (12 . 15, 15 . 17, 11 . 15) से पराजय मिली जबकि तीसरा मैच 2 . 0 (9 . 15, 12 . 15) से गंवा दिया ।
भारत का सामना अब मंगलवार को दूसरे ग्रुप मैच में मलेशिया से होगा ।
हांगझोउ में पिछले एशियाई खेलों में भारत ने महिला टीम रेगु स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था ।
सेपक टेकरा 1990 से एशियाई खेलों का हिस्सा है । भारत ने 2006 में पहली बार इसमें हिस्सा लिया ।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal