Saturday , October 10 2026

कचरा न उठने से लोग परेशान

कचरा न उठने से लोग परेशान

ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में घरों और अन्य स्थानों से कचरा न उठने से लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोगों की ओर से रखरखाव शुल्क का भुगतान न होने पर मेंटेनेंस प्रबंधन घरों से कचरा नहीं उठा रहा। आग बुझाने के उपकरणों और लिफ्ट के रखरखाव में भी लापरवाही बरती रही। सोसाइटी निवासी दिनकर और सुल्तान ने बताया कि पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रहीं तो शुल्क किस आधार पर जमा करें। लोगों ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

सियासी मियार की रीपोर्ट