कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में दी खुशखबरी

मुंबई, 07 अक्टूबर । बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं। दोनों जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है।
कपल ने बताया कि एक बार फिर उन्हें जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा मिलने वाला है। इस खबर के सामने आते ही फैंस उन्हें बधाई देने लगे हैं।
कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी पहली बेटी सरायाह मल्होत्रा अपने माता-पिता को ऊन से बने मोजे देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के जरिए कपल ने अपने दूसरे बच्चे के आने की खबर बेहद खूबसूरत अंदाज में दी। पोस्ट के कैप्शन में दोनों ने लिखा, ”एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला… हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं।”
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट से हुई थी। दोनों ने साल 2021 में आई इस फिल्म में साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। कई साल तक डेट करने के बाद दोनों ने फरवरी 2023 में राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की। शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
शादी के करीब दो साल बाद जून 2025 में कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने। उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम सरायाह रखा गया।
कियारा और सिद्धार्थ की दूसरी बार पैरेंट्स बनने के अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी हाल ही में यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके साथ यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर को रिलीज हुई थी, जिसमें वह तमन्ना भाटिया के साथ नजर आए हैं।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal