Friday , September 20 2024

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 43 नए मामले…

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 43 नए मामले…

पोर्ट ब्लेयर, 12 जनवरी। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आने के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 8,289 हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, संक्रमित पाए गए 43 लोगों में से 16 ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य 27 मामले संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 412 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 24 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,748 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक संक्रमण से 129 लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 6.75 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

सियासी मीयर की रिपोर्ट