Friday , September 20 2024

पंजाब विधानसभा चुनाव: भगवंत मान होंगे सीएम का चेहरा, केजरीवाल ने किया ऐलान…

पंजाब विधानसभा चुनाव: भगवंत मान होंगे सीएम का चेहरा, केजरीवाल ने किया ऐलान…

चंडीगढ़, 18 जनवरी। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

केजरीवाल ने एक जन सभा में यह घोषणा की। मान (48), संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख है।

पार्टी नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनने के वास्ते चलाए अभियान ‘‘जनता चुनेगी अपना सीएम’’ के तहत पार्टी को 21.59 लाख प्रतिक्रियाएं मिलीं।

पंजाब में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख दलों में ‘आप’ एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की है।

गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।

सियासी मियार की रिपोर्ट