Friday , September 20 2024

हमें गणतंत्र के अनुसार चलना चाहिए : मदन कौशिक…

हमें गणतंत्र के अनुसार चलना चाहिए : मदन कौशिक…

देहरादून, 26 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में 73वां गणतंत्र दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मदन कौशिक ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस दिन ही हमारे देश में एक बहुत ही बेहतरीन संविधान लागू हुआ था। हमें संविधान में दी गई जिम्मेदारियों को हमेशा ही एक अच्छे नागरिक की तरह निभाना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सबको अपना हर कदम संविधान के अनुसार उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संविधान के अनुसार श्रेष्ठ कार्य कर रही है, जिसके बल पर भारत को पूरी दुनिया में नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबको भी एक अच्छे नागरिक की तरह केंद्र सरकार के बनाए गए कानून-नियमों को मानना चाहिए और राष्ट्र की तरक्की में हाथ बटाना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान लागू करते समय जो सपने हमारे राष्ट्र के नागरिकों ने देखे थे, वे सपने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे कर रहे हैं और भारत राष्ट्र को तरक्की की राह पर ले कर जा रहे हैं। हम सब को भी प्रधानमंत्री मोदी का साथ देना चाहिए।

इस अवसर विशेष रूप से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल , प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया चुनाव प्रभारी सुरेश जोशी, देहरादून मेयर सुनील गामा, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, रविंद्र जुगरान, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर महामंत्री रतन चौहान, महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, कैलाश पन्त विशिष्ट गण्यमान्य जन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सियासी मियार की रिपोर्ट