Wednesday , February 18 2026

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 5 फरवरी को रायपुर में…

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 5 फरवरी को रायपुर में…

रायपुर, 04 फरवरी । केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया 5 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने दी।

उन्होंने बताया कि सिंधिया प्रात: 11 बजे राजधानी रायपुर विमानतल पहुंचेंगे। विमानतल से वे सड़क मार्ग से भाजपा प्रदेश कार्यालय 11:20 को पहुंचेंगे। दोपहर 12:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे होटल बेबीलान इन जेल रोड में दोपहर 2:15 बजे केंद्रीय बजट-2022 पर संगोष्ठी में शामिल होंगे। सिंधिया के छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम का प्रभारी भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी को बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया शाम पांच बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सियासी मियार की रिपोर्ट