Friday , September 20 2024

इन 3 तरीकों से आप कर सकते हैं अपने एंड्रायड फोन में स्क्रीन रिकॉर्ड…

इन 3 तरीकों से आप कर सकते हैं अपने एंड्रायड फोन में स्क्रीन रिकॉर्ड…

आज स्मार्टफोन इतने स्मार्ट हो चुके हैं कि आप उनसे आसानी से स्क्रीन शॉट ले सकते हैं, इसके लिए बस आपको वाॅलयूम बटन और पाॅवर बटन दोनों साथ प्रैस करने होते हैं, लेकिन आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस बस यही तक सीमित नहीं है। क्या आपको पता है कि आप अपने फोन के साथ जो कुछ भी करते हैं, उसे आसानी से रिकॉर्ड किया जा सकता है, नहीं यह रिकॉर्डिंग कोई दूसरा नहीं बल्कि आप खुद अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड करके कर सकते हैं। दरअसल, गूगल ने एंड्रायड 5.0लॉलीपॉप के साथ इस फीचर को पेश किया है और आपकी वीडियो रिकॉर्डिंग को आसान बना दिया है। इससे पहले गूगल ने 4.4 किटकैट के साथ भी इस फीचर को रिलीज किया था।

एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप में ऐसे करें स्क्रीन रिकॉर्डिंगः

स्क्रीन रिकार्डर:- स्क्रीन रिकार्डर एक बेहतर एप है, इसमें कंफ्यूज करने के लिए ज्यादा फीचर्स नही है। इतना ही नहीं इस एप में अनलिमेटेड रिकॉर्डिंग की जा सकती है। खास बात यह है कि इसमें रिकॉर्डिंग के टाइम टच को भी रिकॉर्ड किया जा सकता है।

लॉलीपॉप स्क्रीन रिकार्डर:- लॉलीपॉप स्क्रीन रिकार्डर इजी टू यूज है। जैसे ही आप इसे इंस्टॉल करते हैं तीन विकल्प आपके सामने उपलब्ध हो जाते हैं। पहले विकल्प से आप रिकॉर्डिंग का रेजोल्यूशन सेट किया जा सकता है। दूसरे विकल्प के दौरान रिकॉर्डिंग होरिजोंटल या वर्टिकल, किस सिचुएशन में करनी है सेट किया जा सकता है और तीसरे विकल्प में रिकॉर्डिंग में साउंड इनेबल किया जा सकता है, आप चाहे तो इसे बंद भी रख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इस्तेमाल के दौरान टच भी रिकॉर्ड किया जा सकता है और रिकॉर्डिंग को आप फोन या एसडी कार्ड में सेव कर सकते हैं।

एजेड स्क्रीन रिकार्डर:- एंड्रायड में स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए एजेड स्क्रीन रिकार्डर एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके द्वारा अनलिमेटेड रिकॉर्डिंग की जा सकता है और यूज में यह एकदम आसान और फायदेमंद है। इस एप के द्वारा स्क्रीन को एचडी और फुलएचडी वीडियो में रिकॉर्ड किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि रिकॉर्डिंग के बीच में ही च्ंनेम भी किया जा सकता हैं। इस एप से वीडियो,ऑडियो दोनों रिकॉर्ड हो सकते हैं, इतना ही नहीं रिकॉर्डेड वीडियो आसानी से शेयर किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस एप में एक मैजिक बटन उपलब्ध है, जिसके कारण रिकॉर्डिंग के दौरान यह पता नहीं चल पाता कि बैकग्राउंड में रिकार्डिंग हो रही है।

सियासी मियार की रिपोर्ट