Saturday , September 21 2024

बिहार के सीएम नीतीश को पीएम मोदी ने बर्थडे किया विश…

बिहार के सीएम नीतीश को पीएम मोदी ने बर्थडे किया विश…

.बिहार, 01 मार्च। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 1 मार्च को जन्मदिन है, इस खास मौके पर जेडीयू कार्यकर्ता अनोखे अंदाज में उनका बर्थडे मनाकर उन्‍हें बधाई दे रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार आज 71 साल के हो गए हैं। सीएम नीतीश को जन्मदिन पर हर तरफ से बधाइयां आ रही हैं, इस बीच देश के प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बर्थडे विश किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्‍हें बर्थडे विश किया और उनके स्‍वास्‍थ की प्रार्थाना की है। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की बधाई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं। तो वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर जेडीयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के सपनों को पंख लगाने में जुटे दिखे। इधर राजधानी पटना की सड़कों पर शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया और शराब छोड़ो, दूध पियो की बात कही। साथ ही इस दौरान लोगों को दूध भी पिलाया गया। गरीब लोगों के बीच दूध का वितरण करने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लंबी आयु की कामना की। आज हमारे मुख्यमंत्री का जन्मदिन है। इस कारण हम लोगों ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। ये संयोग अच्छा है कि आज महाशिवरात्रि भी है और हमारे मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है, हम लोगों ने मुख्यमंत्री की योजना शराबबंदी को लेकर जागरूकता फैलाया और लोगों को शराब छोड़ने और दूध पीने के लिए प्रेरित किया है। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन आज एक मार्च को विकास दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस बारे में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद में औपचारिक तौर पर जानकारी साझा की है।