Saturday , September 21 2024

न्यूज 24-चाणक्य का एग्जिट पोल : यूपी में भाजपा को प्रचंड बहुमत, उत्तराखंड में भी वापसी के आसार, पंजाब में आप की सरकार….

न्यूज 24-चाणक्य का एग्जिट पोल : यूपी में भाजपा को प्रचंड बहुमत, उत्तराखंड में भी वापसी के आसार, पंजाब में आप की सरकार….

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही अब नजरें 10 मार्च के आने वाले नतीजे पर है। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल का सिलसिला शुरू हो गया है जिसमें मतदाताओं से बातचीत के आधार पर नतीजों का अनुमान लगाया जाता है। हम आपको बता रहे हैं चाणक्य-न्यूज 24 का एग्जिट पोल जिसमें अनुमान लगाया गया है कि किस राज्य में किस पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिल सकती हैं और कौन सरकार का गठन हो सकता है।

यूपी का एग्जिट पोल

एग्जिट पोल की मानें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल करती दिख रही है। योगी  आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा कुल 403 में से 294 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, सपा को 105 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। बसपा महज दो और कांग्रेस को एक ही सीट मिलने का अनुमान है।

    भाजपा – 294 सीटें

    सपा – 105 सीटें

    बसपा – 02 सीटें

    कांग्रेस – 01

पंजाब का एग्जिट पोल

पंजाब में आप को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां आप को 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस महज 10 और शिरोमणि अकाली दल 6 सीटों पर सिमटती दिख रही है। भाजपा को एक सीट मिलने का अनुमान है।

    आप- 100 सीटें (45 फीसदी वोट)

    कांग्रेस – 10 सीटें (23 फीसदी वोट)

    शिरोमणि अकाली दल – 06 सीटें (16 फीसदी वोट)

    भाजपा – 01 सीट

उत्तराखंड का एग्जिट पोल

उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। और उसे 43 सीटें मिल रही हैं, कांग्रेस को 24 सीटें और अन्य को तीन सीटें मिलती दिख रही हैं। 

    भाजपा – 43 सीटें

    कांग्रेस – 24 सीटें

    अन्य – 3 सीटें

    34 फीसदी ने पार्टी और उम्मीदवार को देखकर वोट दिया।

    22 फीसदी ने  विकास के मुद्दे पर वोट दिया।

    13 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट दिया।

    इस सवाल पर कि क्या आप राज्य में सरकार बदलना चाहते हैं? 41% ने हां में और 52% ने नहीं में जवाब दिया।

सबकी नजरें यूपी पर

इस बार सबकी नजरें यूपी चुनाव की ओर हैं। यहां सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ है और लोग बेसब्री से इसी राज्य के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। यूपी में कुल 403 सीटें हैं और 2017 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इस बार समाजवादी पार्टी का गठबंधन भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहा है। भाजपा और सपा के बीच कड़े मुकाबले और धुआंधार चुनाव प्रचार और आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह चुनाव बेहद दिलचस्प बन गया है जिसके कारण हर कोई बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहा है।  

सियासी मियार की रिपोर्ट