Saturday , September 21 2024

पराग पाटिल की बोल राधा बोल में नजर आयेंगे खेसारी लाल यादव…

पराग पाटिल की बोल राधा बोल में नजर आयेंगे खेसारी लाल यादव…

मुंबई, 29 मार्च । भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव , निर्देशक पराग पाटिल की फिल्म बोल राधा बोल में काम करते नजर आयेंगे।

खेसारी लाल यादव की हर फिल्म में पराग पाटिल ने उन्हें एक अलग रूप रंग में दिखाया है। पराग हमेशा से ही फिल्मों में एक्सप्रेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खेसारी को अब तक हर सिनेमा में एक यूनिक तरीके से प्रेजेंट किया है, चाहे वो संघर्ष हो या बोल राधा बोल हो। संघर्ष में पराग ने खेसारी को एक बुजुर्ग के रूप में दिखाया, तो वही लिट्टी चोखा में खेसारी एक सीधे साधे गांव के परिवेश में रहने वाले व्यक्ति के किरदार में नजर आए। अब पराग पाटिल और खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म बोल राधा बोल आ रही हैं, जिसमे पराग ने खेसारी को अपनी उम्र से 10 साल छोटा दिखाया है। खेसारी के इस लुक की चर्चा खूब हो रही है।

पराग पाटिल ने कहा कि मैं कहानी के मुताबिक खेसारी का लुक सोचता हूँ। यदि कहानी किसी पिता की हैं तो संघर्ष जैसे रूप खेसारी पर अच्छा लगता है। वही यदि हम बोल राधा बोल की बात करे तो इसमें खेसारी को हम अलहड़ व्यक्ति के रूप देना चाहते थे जोकि उन पर सूट भी कर रहा हैं। फिल्म बोल राधा बोल मेरी अब तक कि सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होने वाली हैं, जो भोजपुरिया दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी की भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा सिनेमा भी बन सकता हैं।

सियासी मियार की रिपोर्ट