Wednesday , March 18 2026

कांग्रेस ने लगाया सफाई न कराने का आरोप…

कांग्रेस ने लगाया सफाई न कराने का आरोप…

नई दिल्ली, 04 अप्रैल। दिल्ली कांग्रेस ने नवरात्र और रमजान के दौरान पूजा और धार्मिक स्थलों के आसपास कूड़े के ढेर और गंदगी साफ नहीं कराने के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा पर आरोप लगाया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित निगम और आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली सरकार लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज करके धार्मिक स्थलों के आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने में निष्क्रियता दिखा रही है। इसके चलते कई जगह पर श्रद्धालुओं को कूड़े और गंदगी वाले क्षेत्रों से होकर धार्मिक स्थलों पर पहुंचने को मजबूर होना पड़ रहा है।

सियासी मियार की रिपोर्ट