डीयू प्रोफेसर के नाम पर चेरी ब्लॉसम की नई प्रजाति का नामकरण…

नई दिल्ली, मणिपुर के वैज्ञानिकों ने चेरी ब्लॉसम की एक नई किस्म की खोज की है। उन्होंने इसका नाम डीयू के हिमालयन स्टडीज के निदेशक प्रो. दीनबंधु साहू के नाम पर रखा है। इसका नाम प्रुनुस दीनबंधुआना रखा गया है। उक्त जानकारी डीयू के हिमालय स्टडीज ने जारी की।
चेरी ब्लॉसम या सकुरा जापान का राष्ट्रीय फूल है। भारत सकुरा मानचित्र में शामिल होने वाला दुनिया का 28वां देश बन गया है। डॉ. साहू, दिल्ली विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में शिलांग की यात्रा के दौरान शहर में चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल शुरू करने के बारे में सोचा था। नवंबर 2016 में शिलांग में भारत का पहला चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल आयोजित किया गया। इसने हजारों लोगों को आकर्षित किया और यह एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बन गया।
सियासी मीयार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal