Saturday , September 21 2024

UP के करोड़पति दरोगा धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक..

UP के करोड़पति दरोगा धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक..

संपत्ति का मुकदमा दर्ज, बनाया था आलीशान फार्म हाउस..

आय की तुलना में 134% अधिक मिली संपत्ति...

उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर थाने में तैनात रहे भ्रष्टाचारी दरोगा धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मेरठ के मेडिकल थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।करीब डेढ़ साल से इस मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा की जा रही थी,जिसमें उन्होंने पाया कि करोड़पति दरोगा ने अपनी आय की तुलना में 134% अधिक संपत्ति जुटाई है। जिसके बाद अब जांच पूरी हो गई है और दरोगा को दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि 2020 में मेरठ के थाना हस्तिनापुर में तैनात दरोगा धर्मेंद्र सिंह कि भ्रष्टाचारी गतिविधियों के खिलाफ गोपाल काली नाम के एक जनप्रतिनिधि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें हस्तिनापुर वन सेंचुरी की जमीन पर दरोगा के अवैध आलीशान फार्म हाउस का खुलासा किया था। इसके अलावा दरोगा के घर पर बिजली विभाग ने भी छापा मारा था, जिसमें चोरी की बिजली से दरोगा का घर रोशन होता हुआ मिला।जिसके बाद दरोगा धर्मेंद्र सिंह को तत्कालीन एसएसपी अजय साहनी ने हस्तिनापुर के चार्ज से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया था। पिछले करीब डेढ़ साल से भ्रष्टाचार निवारण संगठन की तरफ से इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी इसमें जांच कर रहे थे,अब जांच पूरी कर ली गई है।जिसके बाद मेरठ के मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

सियासी मीयार की रिपोर्ट