Saturday , September 21 2024

देश में कोरोना के दो हजार से ज्यादा नये मामले….

देश में कोरोना के दो हजार से ज्यादा नये मामले….

नई दिल्ली, 22 अप्रैल। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में एक बार फिर भारी वृद्धि होने लगी है और पिछले 24 घंटों के दौरान में कोरोना के 2,451 नये मामले सामने आए।

देश में बुधवार को 18 लाख तीन हजार 558 कोविड टीके लगाये गये। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,87,26,26,515 डोज दी जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के 2,451 नये मामले सामने आए। इसके साथ कुल संक्रमितों की तादाद चार करोड़ 30 लाख 52 हजार 425 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटों में 54 लोगों की मृत्यु के बाद कोरोना मृतकों का आंकड़ा पांच लाख 22 हजार 116 पर पहुंच गया। इस दौरान देश में सक्रिय मामलों में 808 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इनकी कुल संख्या 14,241 हो गयी है। इसी दौरान 1589 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,16,068 हो गयी है।

देश में सक्रिय मामलों की दर 0.03 प्रतिशत और रिकवरी दर 98.76 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.21 पर स्थिर है।

पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक 329 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इसके बाद यहां कोरोना मरीजों की संख्या 2970 हो गयी है। इस दौरान 635 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1842525 हो गयी। इस अवधि में कोविड-19 से एक मरीज की मौत हुई और मृतकों का आंकड़ा 26,162 पर पहुंच गया।

हरियाणा में सक्रिय मामलों में 166 की वृद्धि हुई है। राज्य में इस समय 1441 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 201 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 976097 हो गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों का आंकड़ा 10,618 पर स्थिर रहा।

केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में 28 की वृद्धि होने से इनकी संख्या 2571 हो गयी है। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 256 बढ़कर 6467215 हो गयी, जबकि मृतकों की संख्या में 48 की बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा 68750 पर पहुंच गया है।

सियासी मीयार की रिपोर्ट