Saturday , September 21 2024

झारखंड में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के आवास सहित कई जगहों पर ईडी का छापा…

 झारखंड में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के आवास सहित कई जगहों पर ईडी का छापा…

रांची, 06 मई केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की टीम ने अवैध खनन के मामले में झारखंड सहित कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की है।

ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम झारखंड, बिहार, राजस्थान हरियाणा और एनसीआर के 18 जगहों पर ईडी ने एक साथ छापेमारी शुरू की है। रांची में माइनिंग सचिव और आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के सरकारी आवास और उनके पति के आवास सहित कई जगह पर ईडी की रेड जारी है। व्यवसायी अमित अग्रवाल के भी कई ठिकानों पर छापेमारी हो रही है।

बताया जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश यूनिट के अधिकारी शामिल है। ईडी छापेमारी पंचवटी रेसीडेंसी, ब्लॉक नंबर9, चांदनी चौक हरिओम टावर, नई बिल्डिंग, लालपुर, पल्स हॉस्पिटल, बरियातू, आईएस पूजा सिंघल के सरकारी आवास में छापेमारी चल रही है। वहीं दूसरी ओर ईडी रेड को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने छापेमारी को लेकर ट्वीट भी किया है।

 17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ कारोबारी गिरफ्तार

जमशेदपुर, 06 मई (वेब वार्ता)। शहर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। अभियान के क्रम में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने 17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी तमिल वाणन के निर्देश पर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में नशें के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। उसी क्रम में सीतारामडेरा पुलिस ने ब्राउन सुगर खरीद बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 17 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया है। इस सबंध में बताया जाता है कि सीतारामडेरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में सुखराम मुंडा नामक युवक के द्वारा नशीला पदार्थ की खरीद बिक्री जाती है। सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देश में एक टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाय गया। वहां पर सुखराम मुंडा को 17 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 84/2022 मामला दर्ज कर सुखराम को जेल भेज दिया गया है।

सियासी मियार की रिपोर्ट