Saturday , September 21 2024

खेत में काम कर रही किशोरी के सिर को तेंदुए ने दबोचा,

खेत में काम कर रही किशोरी के सिर को तेंदुए ने दबोचा,

बहराइच, 06 मई। निशान गाड़ा रेंज के रामपुरवा कोहली गांव निवासी किशोरी शुक्रवार को खेत में काम कर रही थी। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने किशोरी के सिर को दबोच लिया। किशोरी ने संघर्ष करते हुए शोर मचाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। किशोरी को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में तेंदुए के हमले काफी बढ़ गए हैं। वन विभाग सिर्फ कागजों में ही गश्त करता दिख रहा। आए दिन किसी न किसी गांव में तेंदुआ हमला कर रहा है। शुक्रवार को निशान गाड़ा रेंज के ग्राम पंचायत रामपुरवा के मजरा कोहली गांव निवासी कादरून (16) पुत्री मेहदी हसन घर के बगल में स्थित खेत में पिपरमेंट की निराई रही थी। दोपहर दो बजे तेंदुआ जंगल से निकल कर आया। उसने किशोरी के सिर को दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचाते हुए तेंदुए से संघर्ष किया। परिवार के लोग दौड़े। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। किशोरी को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। तेंदुए के हमले की जानकारी मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी तारा शंकर यादव, वन दरोगा महेश चंद और ग्राम प्रधान विनोद कुमार पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुए ने हमला किया है। इसकी सूचना डीएफओ को भेजी जा रही है।