देश में एक दिन में 2,986 लोगों ने कोरोना को दी मात…

नई दिल्ली, 11 मई देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव के बीच पिछले 24 घंटे में 2,986 लोग कोविड मुक्त हुए, जिसके साथ इस बीमारी से स्वस्थ होने वालाें का आकड़ा बढ़कर 4,25,66,935 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश अब तक एक अरब 90 करोड़ 67 लाख 50 हजार 631 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.05 प्रतिशत, रिकवरी रेट 98.74 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,897 नये मामले सामने आये हैं। इस दौरान 54 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,24,157 हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामले 102 बढ़कर 5,471 हो गए हैं। वहीं 1,015 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 18,64,517 पर पहुंच गया जबकि मृतकों की संख्या 26,183 हो गया।
महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामले 60 बढ़कर 1,403 हो गये हैं। राज्य में 161 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 77,30,370 हो गयी। मृतकों का आंकड़ा 147849 हो गए। गुजरात में 21 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 173 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में यहां 12 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वालों की संख्या 12,13,446 हो गयी है। जबकि मृतकों की संख्या 10,944 पर स्थिर है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले नौ बढ़कर 417 हो गये हैं। इस दौरान कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,203 पर स्थिर रहा। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 37 बढ़कर 19,97,026 हो गयी।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal