प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में विश्व पटल पर बढ़ा भारत का मान : विपन नैहरिया…

धर्मशाला, 31 मई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में भारत की विश्व पटल पर एक अलग पहचान बनी है। अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान भारत को पूरी दुनिया में जिस तरह से मान सम्मान मिल रहा है उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिन रात की मेहनत बड़ी वजह है। यह बात प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष विपन कुमार नैहरिया ने यहां जारी एक प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि कोविड काल में भी जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और लोगों के लिए कोविड टीकाकरण जैसे बड़े कार्य को अंजाम तक पंहुचाया है उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिमंडल की दूरदर्शिता है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। नैहरिया ने कहा कि मोदी के शासनकाल में देश के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई गईं और उन्हें धरातल पर भी उतारा जा रहा है। किसान से लेकर मजदूर व अन्य सभी वर्गों के लिए मोदी सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं। गरीब महिलाओं के लिए मुफ्त रसोई गैस, गरीबों को मुफ्त घर देने सहित अन्य कई योजनाएं हैं। इसी तरह किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई है जिससे उसे हर तिमाही में दो हजार की राशि उसके बैंक खाते पर डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देश का हर वर्ग आज आर्थिक तौर पर मजबूत हो रहा है। कोविड काल के दौरान जिस तरह से आम लोगों को मुफ्त राशन दिया गया उससे खासकर गरीब लोगों को घर में चूल्हा जलता रहा। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व जहां कोविड काल के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहा था वहीं भारत को प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज जारी किया जिससे देश की अर्थव्यवस्था बेहतर बनी रही। नैहरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज भारत का पूरे विश्व में मान सम्मान हो रहा है। पिछले आठ साल के कार्यकाल को भारत की दृष्टि से एक बेहतर कार्यकाल माना जाएगा क्योंकि देश ने इस दौरान एक उंची उड़ान भरी है जिसके लिए प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और उनकी विकासात्मक सोच बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि यही बजह है कि देश की जनता प्रधानमंत्री और भाजपा पर विश्वास जता रही है।
सियासी मीयर की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal