जानवरों के प्राइवेट पार्टस खाते हुए नजर आए रणवीर सिंह, आज होगा टेलीकॉस्ट..

मुंबई, 08 जुलाई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनो आपने नये शो को लेकर काफी खुश है। बेयर ग्रिल्स के शो मेन वर्सेस वाइल्ड में अभिनेता रणवीर सिंह जंगलो का सफर करते हुए नजर आएंगे। इस शो के लिए रणवीर ने काफी मेहनत की है। शो का एक प्रोमो भी कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था। जिसमें रणवीर सिंह को कीड़े और जंगली सूअर के प्राइवेट पार्ट्स खाते देखा जा सकता है। ऐसे में उनका यह वीडियो काफी फनी लग रहा है। साथ ही इस शो में रणवीर सिहं कई सारे अजीबो गरीब चिजे करते हुए नजर आये है। यह शो आज 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है जिसे लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। इस एडवेंचरस शो में पहले भी कई सारे अभिनेता हिस्सा ले चुके है। जैसे की अक्षय कुमार, रजनीकांत, अजय देवगन और विक्की कौशल बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आ चुके हैं। इस शो में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलो के सफर का मजा लिया है।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal