होमगार्डों व नगर पंचायत कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा..
कलान (शाहजहांपुर), 13 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत होमगार्डों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में होमगार्डों ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे लगाए। होमगार्डों ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा को पूर्व ब्लाक प्रमुख सोरन सिंह यादव तथा निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष सपा रविंद्र सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा में होमगार्डों ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा तहसील प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए शिव मंदिर पर समाप्त हुई। वही नगर पंचायत कलान के कर्मियों द्वारा उप जिला अधिकारी कलान सतीश चंद्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के कई मोहल्लों में भ्रमण करते हुए तहसील परिसर में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में कम्पनी कमांडर गोवर्धन सिंह, अमित तिवारी, कश्मीर सिंह, राकेश कुमार सिंह, जैतपाल सिंह, तिलकराम, दीनदयाल, अमरपाल सिंह, भैयालाल, राजेश्वर सिंह ,कप्तान सिंह, छत्रपाल सिंह आदि होमगार्ड गण मौजूद रहे।
सियासी मीयर की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal