जामुन के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप..

खैरगढ़/ फिरोजाबाद, 13 अगस्त। गांव सिरमई निवासी युवक का शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर लटका मिला। युवक का शव लटका देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिजनों ने मारपीट कर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिरमई निवासी महेंद्र कुमार (22) का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर लटका मिला। युवक की शव पेड़ पर लटका देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर मृतक के परिजनों के साथ खैरगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महेंद्र के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमाटम जिला अस्पताल भेज दिया। शव के साथ जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई बबलू ने बताया कि शुक्रवार शाम को महेंद्र का अपने भाई साढू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। साढू ने महेंद्र की पिटाई की थी। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। थानाध्यक्ष खैरगढ़ अनुरुद्घ प्रताप सिंह का कहना है कि युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। प्रथम दृष्टिया उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है
सियासी मीयर की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal