Sunday , September 22 2024

चार दिवसी दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचे अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री लू,..

चार दिवसी दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचे अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री लू,..

नई दिल्ली, 04 सितंबर । दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू चार दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचेंगे। श्री लू दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के उदेश्य से एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पांच सितंबर से आठ सितंबर तक भारत के दौरे पर रहेंगे। अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार श्री लू पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामलों के ब्यूरो के लिए उप सहायक विदेश मंत्री केमिली डॉसन के साथ क्वाड के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह भारत-प्रशांत सुरक्षा मामलों के रक्षा सहायक सचिव एली रैटनर के साथ अमेरिका-भारत 2+2 इंटर-सेशनल बैठक और समुद्री सुरक्षा वार्ता में भाग लेंगे।

अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के साथ उन तरीकों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात करेगा, जिसमें अमेरिका और भारत एक स्वतंत्र और मुक्त, समृद्ध, लचीला और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करने के लिए हमारे सहयोग का विस्तार कर सकते हैं, जहां मानवाधिकारों का सम्मान किया जाता है। श्री लू महिला उद्यमियों के साथ अमेरिका-भारत एलायंस फॉर विमेन इकोनॉमिक एम्पावरमेंट के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिसका उद्देश्य कार्यबल में महिलाओं की सार्थक भागीदारी के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा को बढ़ाना है। वह वरिष्ठ व्यापार अधिकारियों के साथ एक गोलमेज चर्चा में करेंगे और इस बात पर विचार करेंगे कि कैसे भारत अगले 25 वर्षों में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने के लिए अपनी पूर्ण आर्थिक क्षमता का एहसास कर सकता है।

गिद्ध संरक्षण के लिये यूपी के 14 जिले चिन्हित

बरेली, 04 सितंबर (वेब वार्ता)। पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गिद्धों की घटती तादाद से चिन्हित उत्तर प्रदेश सरकार ने पक्षी के संरक्षण के लिये 14 जिले चिन्हित किये हैं। वन विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि गिद्धों को संरक्षण देने के लिए नये सिरे से योजना तैयार की गई है और इसके लिए प्रदेश के 14 जिले चिह्नित किए गए जहां गिद्धों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा। रुहेलखंड जोन के बरेली, पीलीभीत व बिजनौर जिलों को इसमें चयनित किया गया है। वन विभाग जमीन तय कर चुका है। अब गाइड लाइन एवं बजट आने का इंतजार हो रहा है।

बरेली के मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा ने बताया कि गिद्ध संरक्षण के लिए प्रदेश के 14 जिलों का चयन किया गया है। इसमें रुहेलखंड जोन के तीन जिले बरेली, पीलीभीत व बिजनौर शामिल हैं। गिद्ध संरक्षण केंद्र के लिए शासन की गाइडलाइन की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रदेश सरकार ने गिद्धों के संरक्षण की योजना बनाई इसके लिए तराई क्षेत्र में संरक्षण केंद्र बनाए जाने हैं। यह स्थान खुले होंगे मगर सुरक्षा एवं अनुकूल स्थान के लिए नियमित निगरानी की जाएगी वन विभाग के साथ कृषि विभाग, पशुपालन विभाग और बॉम्बे नेचर हिस्ट्री सोसायटी (बी एन एच एस) के वैज्ञानिक इसकी विस्तृत रूपरेखा बना रहे हैं।

वर्मा ने बताया कि गिद्धों को अनुकूल माहौल देने के लिए खेती में रसायनों का उपयोग कम करके प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना होगा। गिद्ध एक बार में 130 किलोमीटर तक दी की उड़ान भर सकते हैं। उनके लिए तराई में सुरक्षित क्षेत्र बनाकर वंशवृद्धि का प्रयास भी होगा। चयनित जिलों में संरक्षण केंद्र बनाए जाने हैं। उसके आसपास मुख्य तौर पर क्षेत्र में आर्गेनिक प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना होगा। खेती में रसायनों खादों और कीटनाशक प्रयोग के कारण ही गिद्धों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इनकी संख्या तेजी से कम होती गयी। अब इनकी निगरानी की जाएगी। विभाग व बांबे नेचर हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस) के वैज्ञानिक संरक्षण केंद्र बनाने का विस्तृत रूपरेखा बना रहे हैं। तभी मुख्य कार्य क्षेत्र में शुरू हो सकेगा।

सियासी मियार की रिपोर्ट