Sunday , September 22 2024

मुलायम सिंह की अस्थियां लेकर प्रयागराज के लिये रवाना हुए अखिलेश, संगम में करेंगे विसर्जित

मुलायम सिंह की अस्थियां लेकर प्रयागराज के लिये रवाना हुए अखिलेश, संगम में करेंगे विसर्जित

इटावा, 19 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर अखिलेश यादव सैफई से परिवार के साथ प्रयागराज के लिये रवाना हो गए हैं। अखिलेश यादव के साथ पत्नी डिंपल व चाचा शिवपाल यादव के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज संगम में विसर्जित की जाएंगी। जहां अखिलेश यादव आज पूरे विधि-विधान के साथ अपने पिता की अस्थियों को विसर्जित की जाएंगी। सपा की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। संगम में अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आज सुबह 11:40 बजे अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंच जाएंगे। अखिलेश यादव अस्थि कलश लेकर प्रयागराज पहुंचेंगे। जहां वे विधि-विधान से अपने पिता की अस्थियों का विसर्जन करेंगे। इससे पहले हरिद्वार के चंडीघाट पर अखिलेश ने चाचा शिवपाल व पत्नी डिंपल के साथ अस्थियां को विसर्जित किया था। बता दें कि पूर्व रक्षा मंत्री व सपा संरक्षक मुलयाम सिंह यादव ने 10 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। 11 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सियासी मीयार की रिपोर्ट